
Crime News : पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..
Crime News : आगरा: आगरा में तीन साल पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी सोमवार की रात फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से खत्म हुई। महिला अपने बच्चे के साथ प्रेमी के घर में रहने की जिद कर रही थी। वह दूसरी शादी कर चुका था। जब कोई रास्ता नहीं मिला तो महिला और बच्चे की हत्या करके शव मंडी गुड़ (फतेहपुर सीकरी) स्थित एफएच नहर में फेंक दिए। पुलिस को महिला का शव तो मिल गया। बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस को एक आशंका यह भी है कि आरोपित ने बच्चे को कहीं छिपा दिया हो। पुलिस से झूठ बोल रहा हो।
किशनगंज बिहार निवासी समीरन ने सोमवार की रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन मुन्नी उर्फ जुमातन डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन से टूंडला आई थी। तीन साल पहले बहन बोदला इंट मंडी में मजदूरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात गांव अरसेना (सिकंदरा) निवासी ओमेंद्र उर्फ आशिक से हुई थी। दोनों ने शादी कर ली। आपस में झगड़ा होने लगा। पिछले करीब एक साल से मुन्नी मायके में रह रही थी। वह अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। टूंडला स्टेशन से पति ने उसे रिसीव किया था। अब उससे संपर्क नहीं हो रहा है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
देर रात इस सूचना पर इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को अलर्ट किया गया। पुलिस ओमेंद्र की तलाश में जुट गई। बमुश्किल उसे खोजा। पहले तो वह यह बताने लगा कि उसकी मुन्नी से मुलाकात ही नहीं हुई। उसे नहीं पता कि वह आगरा आई है। बाद में उसने हकीकत बताना शुरू किया। हकीकत सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। ओमेंद्र ने पुलिस को बताया कि मुन्नी से उसने दिखावे के लिए शादी की थी। मुन्नी के बिहार जाने के बाद उसने शादी कर ली। पत्नी उसके साथ गांव में रहती है। मुन्नी को पता नहीं यह कहां से पता चल गया। वह पिछले कई दिनों से उसे लगातार फोन कर रही थी। उसने साफ कह दिया था कि बच्चे को लेकर गांव में रहेगी। वह परेशान था। समझ नहीं आ रहा था कि एक ही घर में बाहर बाली और घरवाली को कैसे रखेगा।
Also Read: Mahatari Vandana Yojana : आज आयेगी महतारी वंदन की दूसरी किस्त, आयेंगे एक एक हजार रूपये..
ओमेंद्र ने पुलिस को बताया कि मुन्नी अपने बेटे के साथ शाम को टूंडला स्टेशन पर उतरी थी। वह बाइक लेकर उसे लेने पहुंचा था। बाइक से भरतपुर जा रहा था। सोचा था कि कुछ दिन मुन्नी और बच्चे को वहां किसी मकान में रख देगा। रास्ते में मुन्नी से उसका विवाद हो गया। बाइक से बच्चा गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। यह देख मुन्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। वह घबरा गया। गुस्से में दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को एफएच नहर में फेंक दिया।
Crime News :ओमेंद्र से पूछताछ के बाद सिकंदरा पुलिस उसे फतेहपुरसीकरी लेकर गई। मंगलवार को उसकी निशानदेही पर महिला का शव मिला। बच्चा कहीं नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ओमेंद्र तो यही बता रहा है कि बच्चा भी मर गया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना खुल गई है। घटना का मुकदमा फतेहपुर सीकरी थाने में लिखा जा रहा है।