न्यूज़

Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने बच्चों को उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े कर किया ये काम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Crime News : बागपत। हरियाणा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति से तलाक के बाद पत्नी अपनी प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन शादी में रोड़ा बन रहे बच्चों को अपनी जान की आहूती देनी पड़ी। दरअसल, प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने अपने की बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उनके टुकड़े कर शव को बागपत में गन्ने के खेत में फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Also Read: KORBA NEWS : कोरबा के दीपका माइंस में मिट्टी धंसने से 3 युवकों की मौत: कोयला चोरी करने गए थे 5 ग्रामीण

दूसरी शादी के चक्कर में थी महिला

जानकारी अनुसार, महिला सोनीपत की रहने वाली है। जिसका अपने पति से तलाक हो गया था। महिला के दो बच्चे थे जो उसी के पास रहते थे। महिला का दूसरे युवक के साथ चक्कर चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। प्रेमी के साथ शादी करने के लिए महिला ने दोनों की हरियाणा में हत्या करने के बाद शव बागपत के गन्ने के खेतों में डाल दिया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी लगते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Crime News : बता दें कि आरोपी मां ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाकर एप्लीकेशन दी थी। पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी मां रूबी ने 10 साल के वंश और 7 साल के यश की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बच्चों का कातिल कोई और नहीं बल्कि बच्चों को जन्म देने वाली मां ही निकली। फिलहाल पुलिस ने निशानदेही पर दोनो शवों को बरामद कर लिया और दोनों को हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच पड़ताल कर रही हैं।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button