छत्तीसगढ़

कंधे पर सिस्टम! नहीं मिला शव वाहन, तो कंधे पर लेकर निकला बच्ची का पिता, इलाज के दौरान हुई थी मौत

अंबिकापुर।एक बार फिर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था कंधे पर दिखी है, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई थी, बताया जा रहा है कि बुखार और पेट दर्द से बच्ची पीड़ित थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बड़ी बात यह कि इस बच्ची को शव वाहन भी नसीब नहीं हुआ, जिसके बाद कंधे पर शव लेकर बच्ची का पिता निकल पड़ा। लखनपुर इलाके में शव वाहन की सुविधा नहीं मिली। हालाकि बाद में स्थानीय लोगों ने बाइक से बच्ची का शव भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ने जब अस्पताल से शव वाहन की मांग की तो उन्हे साफ तौर पर कह दिया गया कि फिलहाल वाहन की व्यवस्था नहीं है आपको 4 से 5 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है। अपनी व्यवस्था से बच्चे को ले जा सकते हैं जिसके बाद गरीब पिता बच्ची के शव को कंथे पर लेकर पैदल ही चल पड़ा।

, बच्ची के शव को पिता द्वारा कंधे पर ले जाने के मामले में CMHO डॉ पीएस सिसोदिया ने प्रभारी BMO को पद से हटा दिया है, डॉ पीएस केरकेट्टा प्रभारी BMO थे। प्रभारी BMO को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button