जल जीवन मिशन के तहत टंकी और पाइपलाइन निर्माण के बाद भी नहीं हो रही पानी सप्लाई, देवलसुरा के दर्रीपाली में शिकायत


जल जीवन मिशन योजना के ग्राम दर्रामुड़ा में फेल होने की शिकायत जनदर्शन में

रायगढ़/ जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों में घर घर नलों की जरिए पेयजल तो पहुंचना था।परन्तु विभागीय कार्यप्रणाली के अभाव में अब भी पाईप लाईन और टंकी निर्माण उपरांत भी पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है।ऐसा ही मामला ग्रामपंचायत  देवलसुरा के आश्रित ग्राम दर्रीपाली में देखने को मिल रहा है।जहां के आवेदक द्वारा कलेक्टर के नाम लिखित आवेदन के ग्राम की इस समस्या से अवगत कराते हुए मामले में उचित जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग रखी गई है।

अभियान की सार्थकता पर सवालिया निशान

गौरतलब हो कि शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों के हर घर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था कराने जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो रुपए खर्च कर बड़ी बड़ी टंकियों का निर्माण कराने के साथ ही घर घर तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया गया है।जिनमें से ग्राम दर्रीपाली भी शामिल है।परन्तु यहां योजना के तहत सारे कार्य होने के बावजूद भी लोगों को अब तलक एक बंद पानी नहीं नहीं हो सका है।

इसका सबसे बड़ा कारण टंकियों में पानी सप्लाई के लिए लगाए गए बोर पंपों का सूखा होना है।जिसकी वजह से लाखों करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी लगातार योजना की मिट्टी पलीत हो रही है।आखिर इसका दोषी कौन है।जल जीवन मिशन से जुड़े वो अधिकारी जिन पर कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी होती है।या फिर वो ठेकेदार जो अधिकारियों की मौजूदगी में भी मनमाना कार्य करने सहज होते है।

बहरहाल इनकी इस कार्यप्रणाली के बावजूद भी कार्यवाही का अभाव ही इनके हौसले को बढ़ावा दे रहा है।अलबत्ता देखना लाजमी होगा कि क्या इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन ग्राम दर्रामुड़ा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर गंभीरता दिखाएगा।या फिर आने वाली गर्मियों में इन पर पेयजल की मुसीबत पहाड़ बनकर टूटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button