‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की और दर्शकों के बीच अच्छा क्रेज देखने को मिला।

पहले हफ्ते में लगातार बढ़ी कमाई

फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन यानी रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे वीकेंड पर फिल्म की पकड़ और मजबूत हो गई। पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये और छठवें दिन 56.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन

वर्ल्डवाइड स्तर पर भी धुरंधर 2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक लगभग 919 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कमाई के साथ फिल्म ने एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

कहानी और स्टारकास्ट

धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी उनके कराची में एक गैंग में घुसपैठ और लियारी पर कब्जा जमाने के प्रयासों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Back to top button