मरहूमा अली शान बी के निधन पर शेख ताजीम के निवास पहुँचे गणमान्यजन

रायगढ़ : वरिष्ठ पत्रकार शेख ताजीम की माता मरहूमा अली शान बी के निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके निवास इंदिरा नगर में तांता लगा रहा।

शोक व्यक्त करने पहुँचे प्रमुख लोगों में रायगढ़ के पूर्व महापौर जेठू राम मनहर, पूर्व सभापति सुभाष पांडेय, सतपाल बग्गा, राजेश शुक्ला उर्फ गुल्ली सहित पीडब्ल्यूडी ईएनएम विभाग के अधिकारीगण शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शेख ताजीम एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित जनों ने मरहूमा अली शान बी के सरल, स्नेहिल एवं धार्मिक जीवन को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button