
Diwali 2021 Unique Gift Ideas: दिवाली (Diwali) का हम सब न सिर्फ बेसब्री से इंतजार करते हैं, पूरे उत्साह और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाते भी हैं। इस अवसर पर हम अपने परिचितों, परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को तोहफा देना भी नहीं भूलते। आने वाली दिवाली के लिए भी आपने गिफ्ट्स (Diwali Gifts) का सेलेक्शन कर लिया होगा। अगर अब तक आपने ऐसा नहीं किया है, तो यहां दिए गए कुछ सजेशंस को आजमा सकती हैं। ड्राय फ्रूट्स (Dry Fruits) दिवाली के मौकों पर आमतौर पर अपने नाते-रिश्तेदारों को गिफ्ट के तौर पर मिठाई दी जाती है। आप भी ऐसा करती होंगी। इस वजह से घर में जरूरत से ज्यादा मिठाई एकत्रित हो जाती है, जो कई दिनों में भी खत्म नहीं हो पाती और पुराना होने पर इन्हें फेंकना भी पड़ता है। ऐसा न हो, इसके लिए आप तोहफे के रूप में मिठाई के बजाय ड्राय फ्रूट्स दें। ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं और हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होते हैं।
नमकीन पैकेट्स ड्राय फ्रूट्स की ही तरह नमकीन के पैकेट्स भी गिफ्ट के तौर पर दिए जा सकते हैं। जिन लोगों को मीठी चीजें पसंद नहीं हैं, उन्हें आप नमकीन के पैकेट्स दे सकती हैं। वैसे इन दिनों नमकीन के और विकल्प भी हैं और ये खाने में काफी चटपटे होते हैं। दिवाली के मौके के लिए ये बहुत ही अच्छे हो सकते हैं। डिजाइनर दीये आजकल एक से एक बढ़कर डिजाइनर दीए बाजार में मौजूद हैं। दिवाली के मौके पर बतौर गिफ्ट दीए देना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आपके रिश्तेदार या दोस्त, दिवाली के मौके पर अपने घर को सजाने के लिए यूज भी जरूर करेंगे। आजकल हाथ के बने दीए ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनमें खासकर क्ले राउंड डिजाइनर दिवाली दीए, विंग कलरफुल डिजाइनर दीए, प्रिंटेड डिजाइनर फ्लोटेड दीए, 4 डिजाइनर दीए काफी अच्छे लगते हैं। दीए की ही तरह मोमबत्तियों की भी खूब वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी को भी गिफ्ट के रूप में इन्हें दे सकती हैं।
छोटी-छोटी मूर्तियां आप चाहें तो धार्मिक मनोवृत्ति के अपने दोस्तों, परिचितों को भगवान की छोटी-छोटी मूर्तियां उपहार स्वरूप दे सकती हैं। इसमें खासकर गणेशजी की और लक्ष्मीजी की मूर्ति दी जा सकती है। ये अलग-अलग मैटीरियल से बनी मिलती हैं, जो अलग-अलग रेंज में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद और लेटेस्ट डिजाइन के हिसाब से खरीद कर दे सकती हैं। ये भी हैं अच्छे ऑप्शंस -गिफ्ट के तौर पर स्मार्ट वॉच, फिटनेस बैंड और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स दिए जा सकते हैं। -अगर आपके रिश्तेदार या दोस्त को पढ़ने-लिखने का शौक है, तो अच्छी क्वालिटी का पेन, इलेक्ट्रॉनिक डायरी जैसी चीजें दे सकती हैं। -बेडशीट, पिलो कवर और कुशन कवर भी उपहार स्वरूप दिए जाने के अच्छे ऑप्शंस हैं।




