
शीतलहर के चलते रायगढ़ जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, 10 से 17 जनवरी तक नया समय लागू
रायगढ़। जिले में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने स्कूल संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन का आदेश जारी किया है। यह आदेश कलेक्टर रायगढ़ के निर्देशानुसार जारी किया गया है, जो 10 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार—
दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों में
प्रथम पाली: प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 12:15 बजे से सायं 04:00 बजे तक
एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों में
संचालन समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक
यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधान पाठकों और प्राचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य शीतलहर के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचाव करना है।


