Durg News: शादी के चंद दिनाें बाद दुल्हन की मिली फांसी पर लटकती हुई लाश, दिल दहलाने वाली है दुर्ग की ये घटना

टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। घटना का कारण अज्ञात है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रेरणा गुप्ता ने फांसी लगा ली है।

[img-slider id="274450"]

भिलाई। Durg News: टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। घटना का कारण अज्ञात है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button