छत्तीसगढ़ में षष्ठम् विधानसभा का अष्टम सत्र: कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया


सक्ती, 14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का अष्टम सत्र 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके मद्देनजर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश की मुख्य बातें:

सत्र के अवसान तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही उपस्थित रहेंगे।

कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे।

अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर ही कलेक्टर सक्ती द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

विभाग प्रमुख अवकाश हेतु स्वीकृति के लिए नस्ती के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहने को सुनिश्चित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button