आ रहा चक्रवाती तूफान जवाद, इन राज्यों में मचा सकता है भारी तबाही

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में मौसम का मूड (Weather Updates) बदला हुआ है और कहीं बाढ़ से तबाही है तो कहीं ज्वालामुखी फट रहा है. भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है और भविष्यवाणी की है कि 24 घंटों में चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) के मजबूत होने के आसार हैं.

[img-slider id="274450"]

इन राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) का साया मडराने लगा है. चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पहुंचेगा तूफान

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो शनिवार (4 दिसंबर) तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट तक पहुंच सकती है. इसके बाद यह चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) का रूप ले लेगी. इसको लेकर समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button