छत्तीसगढ़न्यूज़

7वीं की छात्रा से रेप : युवक बोला-मामी के घर छोड़ दूंगा, फिर सुनसान जगह में ले जाकर किया बलात्कार ….

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप उसके पहचान वाले युवक ने ही किया है। लड़की अपने मामा के घर जाने निकली थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। आरोपी ने कहा कि चलो मैं तुमको छोड़ दूंगा। इसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उससे रेप किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को लड़की स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जा रही थी। घर से कुछ दूर आगे वह पहुंची थी। उसी वक्त ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे(33) वहां पहुंचा। किशन ने लड़की से पूछा कि तुम कहां जा रही है। इस पर लड़की ने उसे मामी के यहां जाने की बात बताई थी।

बताया गया कि लड़की ने जैसे ही उसे बताया कि वह मामी के यहां जा रही है। किशन उससे जबरदस्ती करने लग गया। कहने लग गया कि मैं तुमको छोड़ दूंगा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। किशन को लड़की भी पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कहा जा रहा है कि आरोपी उसे जहां ले जाना था, उधर नहीं ले गया। आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की से रेप किया।

इसके बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तुमने इस बात की जानकारी किसी और को दी, तो तुम्हें जान से मार दूंगा। फिर लड़की को छोड़कर मौके से भाग निकला था। उधर किसी तरह से लड़की भागकर अपने घर पहुंचीं। तब उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। फिर पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से ही बलौदा थाने में केस दर्ज है। आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button