Korba News : कोरबा पुलिस के द्वारा अग्नि सुरक्षा के संबंध में दुकानदारों एवं व्यापारियों का मीटिंग लिया गया…
गर्मी में अग्नि सुरक्षा के संबंध में जारी किया गया पैम्फ़लेट
Korba News

कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों का अग्नि सुरक्षा के संबंध में मीटिंग आयोजित किया गया। जिसमें दुकान संचालकों को अपनी दुकान में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगवाने एवं अन्य जानकारी दिया जा रहा है।
Korba News : कोरबा पुलिस के द्वारा पैम्फ़लेट जारी कर दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है आग लगने पर कहाँ से निकलना है पूर्व निर्धारित करे, पुरानी बिजली की कटी वायरिंग को बदलवा दें, दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखे, एक ही प्लग से एक साथ कई विद्युत उपकरणों का प्रयोग ना करें, ओरवरलोड से बचे।



