छत्तीसगढ़न्यूज़

Fire News : गांव में लगी भीषण आग, 4 घर जलकर हुए खाक, प्रशासन की टीम मौके पर…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बेमेतरा। Fire News जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। भीषण आगजनी में 4 घर जलकर खाक हो गये। आगजनी की खबर से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। बताया जाता है कि एक घर में पहले अचानक आग लगी, जो भयानक रूप लेते हुए अन्य घरों में भी फैल गयी। इधर आग लगने की वजह से आग से 4 घर जलकर खाक हो गये। वहीं, आग लगने से घर के अंदर रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गये।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग में काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। इधर सूचना पर नवागढ़ एसडीएम उमाशंकर बन्दे घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घटना को लेकर एसडीएम उमाशंकर बंदे ने बताया कि अभी घटना का कारण पता नहीं है। पैरावट में पहले आग लगी थी, जिसकी वजह से आग फैलने की आशंका है। प्रशासन की टीम ने इस मामले में प्रकरण बनाया है, जो भी प्रभावित परिवारो को मदद दिलाने के लिए होगा, वो किया जायेगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button