न्यूज़

तालिबानी सजाः ससुराल वालों ने महिला को चरित्रहीन बताकर मुंडवाया सिर, फिर चेहरे पर कालिख-चूना पोत पूरे गांव में घुमाया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में विवाहेत्तर संबंध होने के संदेह में एक महिला का सिर मुंडवा कर उसे गांव की सड़कों पर घुमाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान रणवीर सदा के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि सदा को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया । इस वीडियो में महिला गांव की सड़कों पर चलते नजर आ रही है, उसका सिर मुड़़ा हुआ है और चेहरे पर काला रंग लगा है। उन्होंने बताया कि अधिकारी वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं ।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, ‘‘स्थानीय पुलिस ने पीड़िता द्वारा दिए गए एक बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है । यह घटना 13 फरवरी की है। प्राथमिकी में उसके पति और ससुराल वालों सहित लगभग 20 लोगों को नामजद किया गया है। रणवीर सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं ।’’

एसडीपीओ ने कहा कि सदा ने दावा किया था कि उसकी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध थे। उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में कई लोगों को महिला को अपमानित करते हुए भी देखा गया है। उन सभी का पता लगाया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’’

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button