कुख्यात बदमाश अमित जोश का चौथा साथी गिरफ्तार

गोलीकांड के बाद उसे भागने में की थी मदद, दादर नगर हवेली में पकड़ाया
अमित जोश भागने में मदद करने वाला चौथा साथी

दुर्ग पुलिस ने कुख्यात बदमाश अमित जोश को भगाने में सहयोग करने वाले चाौथे आरोपी को दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो अमित जोश को भगाने में सहयोगी रहे हैं।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह निवासी विश्रामपुर जिला सूरज पुर ने अमित जोश और उसके साथियों द्वारा उसके व उसके साथी आदित्य सिंह और सुनील यादव निवासी सुरजपुर के ऊपर गोली चलाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

रमन ने बताया कि अदित्य और सुनील सूरजपुर से यहां पढ़ाई करने आए थे। वो भी भिलाई वैशाली नगर अपनी नानी के अंत्येष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद वो अपने सीथी आदित्य और सुनील के पास मिलने जुनवानी चला गया। वहां तीनों ने पार्टी करने के बाद रात में घूमने का प्लान बनाया।

एनकाउंटर में अमित जोश के मारे जाने के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

इसके बाद तीनो साथी मोटर सायकल में जूनवानी से सिविक सेन्टर रात में घूमने निकले थे। वो लोग रात 1ः20 बजे सेन्ट्रल एवेन्यु रोड सेक्टर 10 पुलिया ग्लोब चौक के आगे पहुंचे थे कि तभी पीछे से मोटर सायकल सवार दो व्यक्ति और कार में 2 व्यक्ति आये। वो लोग गाड़ी रोकर अदित्य और सुनील से बहश करने लगे।

जब इन लोगों ने उनका विरोध किया और गाली देने से मना किया तो अमित जोश आया और उन्हें बोला कि तुम मुझे जानते नहीं हो। पूरा शहर उसे अमित जोश के नाम से जानता है। इसके बाद उसने अपने कमर से पिस्टल निकाली और उनके ऊपर 2-3 राउंड फायर कर दिया।

अमित जोश के खिलाफ भिलाई नगर थाने में दर्ज थे दर्जनों मामले

गोली चलने पर तीन साथी भागे, लेकिन एक गोली सुनील यादव के बाएं हाथ और दूसरी आदित्य सिंह के पेट के बांए तरफ लगी। इसके बाद अमित जोश और उसके साथी वहां से भाग गए। अवतार को गोली नहीं लगी थी, इसलिए उसने सभी परिचितों को बुलाया और घायल साथियों को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया।

भागने में सहयोग करने वाले तीन साथी पहले हो चुके गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने फरार हुए अमित जोश के साथी डागी, अंकुर और यशवंत को गुरफ्तार कर लिया, लेकिन अमित जोश पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अमित जोश के उन सभी लोगों का पता किया, जिन्होंने उसे फरार होने में मदद की।

पुलिस ने डी संतोष राव निवासी भाटापारा को खुर्सीपार, शंकर भाट निवासी भाटापारा, जिला बलोदा-बाजार से और आरोपी रूपेष सिंह निवासी खुर्सीपार को औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार किया।

अभिषेक के पास दादर नगर हवेली में छिपा था अमित

आरोपी अमित जोश और डी संतोष राव को घटना के बाद फरारी के दौरान उनका दोस्त अभिषेक कुमार (31साल) निवासी एआरवी रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली ने छिपने में मदद की। लगभग एक हफ्ते तक वो लोग उसके पास रहे। पुलिस ने अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button