
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 फरवरी को
रायगढ़। जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह स्वास्थ्य शिविर 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली मिलन चौक में आयोजित होगा।
कारखाना प्रबंधन के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसमें कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (एमबीबीएस, एफआईएच) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में मरीजों को निःशुल्क जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्लांट प्रबंधन ने क्षेत्र के ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
