माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला हुआ आयोजन

जशपुरनगर 13 सितम्बर 2023/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के निर्देशन पर विगत दिवस 12 दिसंबर 2023 को कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

[img-slider id="274450"]

           कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री महेश कुमार राज, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीएम, तहसीलदार, चीफ लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम जशपुर श्री सुदेश कुमार गुप्ता, एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीण उपस्थित थे।
         जिला अधिवक्ता संघ जशपुर के पैनल अधिवक्तागण द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 द्वारा कानूनी की जानकारी साझा किया गया और विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button