11th March 2026
अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

हादसों से हुई शुक्रवार की शुरुआत 2 महिला समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल

सूरजपुर । शुक्रवार की सुबह दो दर्दनाक हादसों से हुई, जिसमें 2 महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 लोगों गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है। यह दोनों हादसे अलग-अलग राज्य के बताए जा रहे हैं।

पीलीभीत एक्सीडेंट

पहला हादसा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई तो वहीं, 4 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि, कार में कुल 11 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूरिया थाना के टनकपुर हाईवे का यह मामला है, जहां शादी समारोह से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हासदा इतना भयानक था कि कार को काट कर सभी को बाहर निकाला गया।

सूरजपुर एक्सीडेंट

इधर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भी अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिसमें 2 महिला सहित 3 लोगों की मौत हुई तो वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया है। बता दें कि, सभी मनेंद्रगढ़ से उड़ीसा जा रहे थे, तभी माता राजमोहनी चौक के पास ये घटना हुई। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

ओड़िशा से अवैध धान तस्करी का पर्दाफाश: लैलूंगा पुलिस ने 60 क्विंटल धान जब्त कर दो आरोपियों को भेजा जेल

ADMIN DESK

रायगढ़ में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा, जड़ी-बूटी, शहद बेचने के नाम पर जिले में सक्रिय अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह के 4 आरोपी देशी कट्टा और 5 रांउड के साथ गिरफ्तार…..

Aapki Aawaz

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन

ADMIN DESK

Leave a Comment