रायपुर में दो गुटों के बीच गैंगवार, चाकूबाजी में युवक घायल

Raipur में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी में देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है, जिसमें चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

आपसी विवाद ने लिया गैंगवार का रूप

मिली जानकारी के अनुसार मामला Kotwali Police Station Raipur क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और गैंगस्टर मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

बताया गया कि अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। विवाद बढ़ने पर विक्रम अपने साथियों के साथ अभिषेक को दौड़ाते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार इस विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है।

दोनों मुख्य आरोपी पहले से जेल में

बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी के मामले में रवि साहू फिलहाल 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button