Good News: नौकरीपेशा लोगों के लिए आई सबसे अच्छी खबर, ये रिपोर्ट पढ़कर मन खुश हो जाएगा

नई दिल्‍ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद आर्थिक गतिविधियों (Business Activities) में तेजी दिख रही है. भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में भी अब रिकवरी (Economic Recovery) हो रही है. देश की कॉरपोरेट कंपनियों में भी हायरिंग (Fresh Hiring) शुरू करने लगी है. इससे देश में नौकरियों (Job Opportunities) में भी बढ़ोतरी होती दिख रही है.

अर्थव्यवस्था में सुधार 

रिक्रूटमेंट फर्म माइकल पेज इंडिया (Michael Page India) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कैलेंडर ईयर 2021 की तीसरी तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले नई नौकरियों के मौकों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. नई नियुक्तियों में हो रही इस बढ़ोतरी में इंजीनियरिंग और मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर (Engineering & Manufacturing Sector) में सबसे ज्‍यादा भर्तियां हुई हैं. वहीं, टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर (Tech Sector) में भी जॉब के मौके बढ़े हैं.’

नौकरी के 50% मौके बढ़े

माइकल पेज इंडिया के प्रबंध निदेशक निकोलस डूमौलीन (MD Nicolas Dumoulin) ने बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान देश में जॉब के नए मौके में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछले साल की गई छंटनी की तुलना में इस साल नौकरियों के मौकों में 50 फीसदी तक की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है.

टेक सेक्‍टर में 58% तक बढ़े जॉब के अवसर

जॉब बढ़ोतरी के तहत इंजीनियरिंग और मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में सबसे ज्‍यादा नौकरियां दिख रही है. इसके बाद टेक्नोलॉजी सेक्टर में नौकरियों के मौकों में 58 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. वहीं, लॉ क्षेत्र में 35 फीसदी और मानव संसाधन क्षेत्र में 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. आर्थिक गतिविधियों में हो रहे सुधार और कोरोना टीकाकरण के लगातार बढ़ते आंकड़े जॉब बढ़ोतरी की वजह माने जा रहे हैं.

गौरतलब है कि दूसरी लहर के दौरान देश में नई भर्तियां थम गई थी. फरवरी-मार्च 2021 के दौरान भारतीय कंपनियों ने तेजी से भर्तियां निकालीं. इसके बाद कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद, हालात फिर बिगड़ गए. जनवरी-सितंबर 2021 के दौरान सितंबर 2021 तिमाही में नई नियुक्तियों की रफ्तार काफी बढ़ी है. अब देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ लोगों की खरीदारी बढ़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button