Govt Jobs 2022 : रेलवे, रक्षा, एसएससी, यूपीएससी ने निकाली हैं बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Govt Jobs 2022 : आप यदि सरकारी नौकरी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा मौका है. लोक सेवा आयोग, पुलिस विभाग, रक्षा, रेलवे, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) सहित विभिन्न विभागों ने हजारों रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर है. कैंडिडेट्स को सलाह है कि अपनी योग्यता के अनुसार पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर दें. हम ऐसे टॉप-9 सरकारी और पीएसयू ऑर्गनाइजेशन के बारे में बता रहे हैं जहां  बंपर  फ्रेस वैकेंसी है.

रेलवे भर्ती 2022

भारतीय रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस की बंपर भर्ती निकली है. ईस्टर्न रेलवे ने 2972 ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. रेलवे ट्रेड अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई 2022 है. ट्रेड अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी देखने के लिए

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022

भारतीय सेना में कुल 344 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है. ये भर्तियां भारतीय थल सेना, नौसेना, टेरिटोरियल आर्मी में निकली हैं. सेना के बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप में ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर 14 वैकेंसी है. नौसेना में 128 वैकेंसी है. वैकेंसी का डिटेल नीचे देखें.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऑर्गनाइजेशन पद का नाम  अंतिम तिथि वैकेंसी नोटिफिकेशन
बंगाल इंजीनियर ग्रुप ग्रुप सी 30 अप्रैल 36
वेस्टर्न नेवल कमांड गुप सी 26 जून 2022 127
टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर 4 मई 7
गढ़वाल राइफल्स स्टेनोग्राफर, क्लर्क, ब्लैकस्मिथ, कुक, बूटमेकर, वाशरमैन, बारबर, स्वीपर, रेंज चौकीदार भर्ती विज्ञापन जारी होने से तीन सप्ताह तक 14 पद
सेना की वेस्टर्न, साउथ वेस्टर्न और  ईस्टर्न कमांड ग्रुप सी के तहत ट्रेड्समैन सहित अन्य पद भर्ती विज्ञापन जारी होने से 45 दिन तक 159
जम्मू-कश्मीर राइफल्स ग्रुप सी 18 मई 24
आर्मी सेलेक्शन सेंटर ईस्ट इलाहाबाद  ग्रुप सी 7 मई 19

एसएससी भर्ती 2022

कर्मचारी चयन आयोग और विभिन्न राज्यों के राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं.

 

 

 

 

 

 

ऑगनाइजेशन पद नाम  आवेदन की अंतिम तिथि  वैकेंसी नोटिफिकेशन 
एससएसी  हवलदार  30 अप्रैल 3603
झारखंड एसएससी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर 12 मई 701
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन सचिवालय सहायक, प्लानिंग असिस्टेंट, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑडिटर 17 मई 2187

यूपीएससी भर्ती 2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सब डिविजनल इंजीनियर (SDE), असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (SSO) और सीनियर लेक्चरर के पदों (UPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. यूपीएससी में कुल 71 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि 12 मई है.

Share This Article
Leave a review