न्यूज़

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द निकलेगी शिक्षक पदों पर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में लंबे समय से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए राज्य शिक्षक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 5000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

छत्तीसगढ़ व्यापम
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि शिक्षक भर्ती की पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) के माध्यम से कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन फरवरी 2026 तक जारी कर दिया जाए, ताकि समय पर चयन प्रक्रिया शुरू की जा सके।

समयबद्ध भर्ती पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जा सके।

भर्ती से संबंधित योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button