अन्यन्यूज़

Group Suicide : एक ही परिवार के 4 लोगो ने की सामूहिक आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हैदराबाद। शहर के कुशैगुडा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में पति-पत्नी और उसके दो बच्चों शामिल है। संदेह है कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन पुलिस को शनिवार दोपहर इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कुशैगुडा इलाके में एक पिता, मां और उनके दो बच्चों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बच्चे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं (मानसिक रूप से अस्वस्थ) से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे। इससे माता-पिता डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने (परिवार ने) आत्महत्या कर ली। फिलहाल जांच चल रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button