देश विदेशन्यूज़

Guwahati Transgender Girl: बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, अब स्कूल ने दिखाया बाहर का रास्ता, मामला जान हैरान हुए लोग

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Guwahati Transgender Girl: बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, अब स्कूल ने दिखाया बाहर का रास्ता, मामला जान हैरान हुए लोग

गुवाहाटी। Guwahati Transgender Girl: देश में ट्रांसजेंडरों को भी समानता का अधिकार दिया गया है, जहां उनके खिलाफ अपराध होने पर केस दर्ज किया जाएगा। इस बीच असम के गुवाहाटी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिस सुनकर हर कोई हैरान है। बताया गया कि एक ट्रांसजेंडर गर्ल ने बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में नहाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी तो स्कूल ने लड़की को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस घटना के बाद अब नाराज मां बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है।

मां ने लगाएं ये आरोप

इस घटना के बाद बच्ची की मां ने गुवाहाटी के प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल पर अपनी बेटी को बदनाम करने, कमतर आंकने और मजाक उड़ाने और उसकी सच्चाई और अस्तित्व को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं इस पर स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि ये तस्वीरें “अश्लीलता व्यक्त करती हैं” और उन्होंने केवल इतना कहा था कि पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया जाए।

सीएम को लिखा पत्र

वहीं महिला ने मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, उसकी 17 साल की बेटी ट्रांसजेंडर है। उसने अपनी बिकिनी पहने हुए स्विमिंग पूल में नहाने की फोटो अपने सोशल अकाउंट पर डाली थी, लेकिन उस पोस्ट के कारण उसे स्कूला से निकाल दिया गया। अगर लड़की का जन्म पुरुष के शरीर के के साथ हुआ है तो इसमें उसकी क्या गलती? उसे यह जीवन भगवान ने दिया है।

Guwahati Transgender Girl: बताया गया कि मामले की शिकायत राज्य के ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भी दी गई है। उन्होंने कहा है कि “कोई भी बच्चे के शरीर और उसकी तस्वीर का यौन शोषण नहीं कर सकता है”। 26 जून को एएससीपीसीआर ने मामले की सुनवाई शुरू की, जिसमें ट्रांसजेंडर लड़की के परिवार ने घटना के बारे में बताया। साथ ही कहा गया कि, “हमने शिकायतकर्ता की बात सुनी और अब स्कूल अधिकारियों को बुलाएंगे।  दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद हम एक निश्चित तारीख पर बैठक करेंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।”

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button