अन्य राज्यों की

Gwalior News : अयोध्या जा रही बस हादसे को ट्रक ने मारी टक्कर,15 से अधिक यात्री घायल…

Gwalior News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अयोध्या जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। गलत दिशा से आ रहे लोडिंग ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना आगरा मुंबई फोरलेन पर मोहना के पास की है।

 

Also Read: KORBA NEWS: शिक्षिका ने हाथ, डंडे और मुक्के से छात्र को बेरहमी से पीटा 

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस तेलंगाना से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही थी। इस दौरान ग्वालियर से 65 किलोमीटर दूर यह बस हादसे का शिकार हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे लोडिंग ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। इस घटना में 16 यात्री घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

Gwalior News  : वहीं सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। फिलहाल सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना में कोई जनहानि की खबर अभी तक नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button