माँ वो हस्ती है जिसमे हर बच्चे की दुनिया बसती है। माँ से प्यारा और माँ से अच्छा इस दुनिया में कोई नहीं है। माँ को समर्पित एक दिन है जिसे मातृ दिवस कहा जाता है। यह दिवस हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह दिन 9 मई को है यानी आज। आज मातृ दिवस है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इससे जुड़े किस्से।
कहा जाता है इस दिन बच्चे अपनी मां से अपनी जिंदगी में उनकी क्या जगह है इस बात को बताने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं। हम सभी जानते हैं कि आम दिनों में कभी व्यस्त रहने तो कभी कुछ कारणों से लोग सबसे कम समय अपनी मां को ही देते हैं। ऐसे में यह एक ऐसा खास दिन है जब लोग सभी कामों से ऊपर अपनी मां को रखते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। वैसे मातृ दिवस की शुरुआत को लेकर कई किस्से प्रचलित हैं।
कहते हैं कि एना जार्विस नामक एक अमेरिकी महिला ने मदर्स डे मनाने की शुरुआत की थी। जी दरअसल एना अपनी मां से बहुत प्यार करती थी और उनसे बहुत प्रेरित थी। ऐना अविवाहित थीं और अपनी मां के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस खास दिन की शुरुआत की। वहीँ अगर एक अन्य किस्से पर गौर करें तो उसके अनुसार मदर्स डे सेलिब्रेट करने की शुरुआत ग्रीस से हुई है। जी दरअसल ग्रीस के लोग अपनी माताओं के प्रति विशेष सम्मान रखते थे और इसी सम्मान को दर्शाने के लिए वे इस दिन उनकी पूजा करते थे।
Read Next
1 day ago
निर्मल पांडे स्मृति फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
2 weeks ago
अफ्रीका के मालाबों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
4 weeks ago
अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: रामबन के नचलाना में चार बसें टकराईं, 36 श्रद्धालु घायल
22nd June 2025
3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ की यात्रा…. पढिए पूरी खबर क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
7th June 2025
बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर बड़ा एक्शन: कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा
6th June 2025
रेपो रेट में 0.50% की कटौती, होम लोन और EMI में राहत, रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी की उम्मीद
5th June 2025
ISRO VSSC भर्ती 2025: 83 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 18 जून तक करें आवेदन
5th June 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक, पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की
4th June 2025
Yamaha R15 और MT-15 को देगी कड़ी टक्कर: आ रही है Bajaj की नई दमदार बाइक – Platina 150
4th June 2025
भारत ने लॉन्च किया ‘भारतजेन’ – पहला स्वदेशी मल्टीमॉडल AI मॉडल, 22 भाषाओं में करेगा संवाद
Back to top button