न्यूज़

द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण के पर्याय के साथ जनजातीय समाज का सशक्त चेहरा हैं–प्रितपाल सिंह

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–16.7.22

द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण के पर्याय के साथ जनजातीय समाज का सशक्त चेहरा हैं–प्रितपाल सिंह

पखांजूर:-
भारत के इतिहास में पहली बार देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हेतु एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सम्बंध में प्रेस को बताते हुए भाजपा के वरिष्ट नेता प्रितपाल सिंह पखांजूर ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण के पर्याय के साथ जनजातीय समाज का सशक्त चेहरा हैं। इनका संपूर्ण जीवन शिक्षा की उन्नति और जनजातीय वर्ग व गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित रहा है।

प्रितपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति जैसे देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार बतौर उम्मीदवार एक आदिवासी महिला का चयन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, जनजातीय समुदायों, पिछड़ों, दलितों तथा वंचितों के लिए फिर एक बार अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। हमें विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू देश के लिए एक श्रेष्ठ राष्ट्रपति साबित होंगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button