11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

मालवाहक वाहन और स्कूटी में जोरदार टक्कर, चालक हुआ फरार, सड़क हादसे में जीजा और साला गंभीर घायल

जांजगीर चांपा । जिले के सीसीआई चौके के पास तेज रफ्तार मालवाहक वाहन और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में जीजा साला गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

जांजगीर चांपा जिले के सीसीआई चौके के पास तेज रफ्तार मालवाहक वाहन और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में जीजा साला गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मालवाहक वाहन चालक मौके से फरार है घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार,जीजा परदेशी कवर और साला सुरज कवर दोनो एक ही स्कूटी में सवार होकर शराब दुकान से शराब पीकर घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सीएचसी अस्पताल में दोनो को उपचार के लिए भर्ती कराया गया,जहा हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। वही चालक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वाहन को जजब्त किया गया है।

Related posts

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक नक्सल प्रभावित गांव कुल्हाड़ी घाट के लोगों से हुए रूबरू

ADMIN DESK

SC/ST आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

ADMIN DESK

एनटीपीसी लारा में आपदा प्रबंधन पर संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

ADMIN DESK

Leave a Comment