11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ में शांतिपूर्ण रही होली, पुलिस की सतर्कता से नहीं हुई अप्रिय घटना

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती

रायगढ़: जिले में होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर हर प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी।

👉 पेट्रोलिंग टीम रही अलर्ट
शहरभर में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मुस्तैद रही। तीन सवारी, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने या हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने समझाइश देकर नियंत्रित किया। पुलिस की इस सक्रियता के चलते जिलेभर में होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाई गई

👉 थाना प्रभारियों को दिए गए थे कड़े निर्देश
पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत हर इलाके में पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई।

Related posts

NEET की छात्रा ने 9वें मंजिला से खुदकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी…

ADMIN DESK

19 से 21 सितम्बर तक पूरी गरिमा के साथ चक्रधर समारोह का होगा तीन दिवसीय आयोजन

Aapki Aawaz

बलौदाबाजार जिले में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर:-

ADMIN DESK

Leave a Comment