दिल्ली आंदोलन में विधायक विद्यावती सिदार ने जंतर मंतर में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू नहीं करने का किया विरोध प्रदर्शन…

धौंराभांठा:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक विद्यावती सिदार ने दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले आंदोलन में भाग ली। विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू नही करने का विरोध किया । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस समिति ने दिल्ली में 29 जुलाई को जंतर मंतर में राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया। जिसमें देश भर के सभी राज्यों से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ से भी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की फूलो देवी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस दिल्ली पहुची, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी दिल्ली पहुचीं लैलूंगा विधयाक और महिला कांग्रेस रायगढ़ की जिलाध्यक्ष विद्यावती सिदार भी जंतर मंतर पहुँच कर विरोध प्रदर्शन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button