नवीन शासकीय महाविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे प्रवेश प्रारंभ संगीत मे रूचि रखने वालो केलिए 16जून तक ली जाएगी ऑनलाइन प्रवेश

बिलासपुर संभाग के अंतर्गत संचालित एकमात्र नवीन शासकीय महाविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2025 26 हेतु बि.पि.ए बैचेलर ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रथम वर्ष मे ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो चुकी है. उल्लेखनीय है कि यह शासकीय संगीत महाविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा संबद्धता प्राप्त है महाविद्यालय में बि.पि.ए के अंतर्गत हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन लोक संगीत एवं कत्थक के विषय संचालित किए जाते हैं यह शासकीय संगीत महाविद्यालय जून 2023 से नवीन रूप में संचालित है बि.पि.ए प्रथम वर्ष के अंतर्गत इस सत्र में तृतीय बैच का प्रवेश होने वाला है विदित हो कि शैक्षणिक सत्र 2023 24 में प्रवेशित बी. पी. ए.प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा है साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024 25 में बी.पी.ए.प्रथम वर्ष अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित 40 सीटों मे प्रवेश पूर्ण थे एवं बी.पी.ए प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के शैक्षणिक सत्र 2024-25के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जाना लंबित है.
प्रवेश आवेदन के परिक्षण पश्चात् उपयुक्त पाए जाने पर सीधे प्रवेश कि प्रक्रिया पूर्ण किये जावेंगे बिपिए के अंतर्गत हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, लोकसंगीत एवं कथक विषय मे रूचि रखने वाले विद्यार्थियों केलिए शासकीय महाविद्यालय मे न्यूनतम प्रवेश शुल्क मे प्रवेश हेतु यह स्वर्णिम अवसर है साथ ही प्रवेश प्राप्त विद्यार्थीयों को शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता भी होंगी. सिमित सीट होने के कारण प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी, शासकीय ई. राघवेंद्र राव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के छात्रावास परिसर खेल मैदान मे संचालित नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय बिलासपुर मे संपर्क करना सुनिश्चित करें जिसकी अंतिम तारिक 16 जून है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित प्रवेश मार्गदर्शिका के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जावेगा साथ ही अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रवीण प्रवीण नेता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा बिपिए प्रथम वर्ष में प्रवेश की अधिक जानकारी हेतु शासकीय ई राघवेंद्र राव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के छात्रावास परिसर में संचालित शासकीय संगीत महाविद्यालय में कार्यालय समय में उपस्थित होकर अन्य जानकारी प्राप्त किया जा सकता है

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button