बहुत ‘भारी’ है प्याज का इतिहास, बाइबिल और कुरान में भी जिक्र, सरकार भी बदल देता है प्याज का संकट
भारत में प्याज का खासा महत्व है. इसे चाहे तामसिक सब्जी माना जाए, लेकिन रसोई में इसका जबर्दस्त दखल है. सब्जी में स्वाद भरने और उसे गाढ़ा करने में प्याज की भूमिका महत्वपूर्ण है. असल में प्याज सब्जी भी है और औषधि भी. आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में प्याज को गुणकारी माना गया है. वैसे भारत के प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में प्याज का वर्णन है. इस सब्जी का जन्म भारत में नहीं हुआ है, इसके बावजूद करीब दो हजार साल से यह रसोई में धाक मचाए हुए है. आपको यह भी बताते चलें कि भारत की राजनीति में प्याज का खासा दखल है और जब यह महंगी होती है तो देश में राजनैतिक और सामाजिक बेचैनी फैल जाती है. दिल्ली की एक सरकार को बदलने का कारण भी बन चुकी है प्याज. बाइबिल और कुरान में भी प्याज का वर्णन किया गया है.
[img-slider id="274450"]



