देश विदेश

IND vs WI Live: भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया, वेंकटेश अय्यर ने छक्के के साथ जीत दिलाई

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Live Score, India vs West Indies (IND vs WI) 1st T20i: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमें पहले मैच के लिए ईडन गार्डन स्टेडियम में आमने-सामने हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं तो वहीं कीरोन पोलार्ड फिट होकर कैरेबियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं।

भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों पर 34 रन और वेंकटेश अय्यर 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button