छत्तीसगढ़

खोली गई मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी, निकले 12 लाख रुपए नगदी, कुछ नोट पुराने 500 रुपए के

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दंतेवाड़ा: दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी शुक्रवार को खोली गयी। दानपेटी से 12 लाख रुपये से ज्यादा नगदी प्राप्त हुई तो वहीं चलन से बाहर हुए पांच सौ रुपये के कुछ नोट भी दानपेटी से मिले। इधर सोने चांदी के आभूषण भी श्रद्धालुओं ने दानपेटी में डाले थे।

नगदी और आभूषणों के अलावा कुछ पत्र भी लोगों ने मांईजी के नाम लिख दानपेटी में डाले थे। नौकरी की समस्या से निजात दिलाने, आर्थिक संकट से निजात दिलाने जैसे पत्र दानपेटी से मिले हैं। नगदी और आभूषणों को मंदिर कमेटी के खाते में जमा कर दिया गया है।

वहीं, नेपाल की मुद्रा भी इस बार दानपेटी से मिली है। इससे पहले जनवरी माह में दानपेटी खोली गयी थी। उस वक्त 14 लाख रुपये से ज्यादा नगदी श्रद्धालुओं ने मांईजी को अर्पित किये थे। साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी मिले थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button