गढ़चिरौली में आपस में लड़े जवान : सर्विस राइफल से चला दी एक-दूसरे पर गोली, दोनों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) के दो जवानों ने एक-दूसरे की जान ले ली। आपसी विवाद के कारण दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इससे दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे के रूप में हुई है। दोनों पुणे के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली के पुलिस मदद केंद्र में पदस्थ थे। बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस मदद केंद्र में मौजूद अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर जाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। वहीं इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़चिरौली अस्पताल लाया गया है। जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button