इच्छुक युवा अग्निवीर वायु सैनिक के लिए 28 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।
इसके लिए योग्यता हायर सेकंडरी बारहवीं में विज्ञान, वाणिज्य कला वर्ग के विद्यार्थी 50 प्रतिशत प्राप्तांक और अंग्रेजी विषय में अनिवार्य रूप से 50 प्रतिशत अंक आने पर शैक्षणिक रूप से भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र होते हैं।
मोबाइल नंबर और ईमेल सही देना फायदेमंद
सहायक संचालक स्वर्णकार ने बताया कि युवा जब फॉर्म भरें तो अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ज़रूर प्रदान करें ऐसा ना हो कि जहां से फॉर्म भर रहे हैं और उसी दुकानदार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिया जाए इससे कब परीक्षा होगी कब आपके मोबाइल पर सूचना मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं रहता कि दुकानदार बच्चे को बताए। परीक्षा से ऐसे बच्चे वंचित हो जाते हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय या अन्य जरूरी स्थानों में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दें।
उल्लेखनीय है कि वायु सेना में अग्निवीर वायु सैनिक में चयनित होने पर 100 में से 25 सैनिकों को 4 साल की सेवा के बाद आगामी सेवा के लिए बढ़ाया जाता है। इसके साथ-साथ 4 साल की सेवा के बाद लौटने पर अन्य प्रकार की लाभ जैसे केंद्रीय में राज्य सरकार अन्य नौकरियों में उनके लिए रिजर्व सीट रहता है। साथ ही साथ उनको राशि 10 लाख के साथ अन्य राशियों को जोड़ें तो 20 लाख रुपए की भुगतान उनको किया जाता है। अग्निवीर में चयनित होने पर उनको रहना खाना पीना और वर्दी निशुल्क रहता है। साथ ही पहला रेल यात्रा फ्री होता है। बाकी में राशि में छूट दिया जाता है।



