छत्तीसगढ़न्यूज़

ढीमर समाज का आयोजन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*ढीमर समाज का आयोजन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
बेमेतरा =बेमेतरा में ढीमर समाज धमधा परगना का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी परगना के सभी समाज प्रमुख उपस्थित थे समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवीन मछली पालन नीति के विभिन्न नीतियों के माध्यम से राज्य में निवासरत एवं मछली पालन में कार्यरत परंपरागत मछुआरा समाज धीवर ढीमर केवट निषाद भाई कहार मल्लाह जातियों को मछली पालन में परेशानियां पैदा करने एवं आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवीन मछली पालन नीति के अतिरिक्त बिंदु क्रमांक 7 के पैरा 4 में मछली पालन के लिए गठित सहकारी समितियों का मूल्यांकन सहकारिता विभाग एवं मछली पालन विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा किया जाना एवं समितियों के दायित्व वस्तु स्थिति अनुसार समितियों का समापन की कार्यवाही की जावेगी समितियों का गठन किया जा सकेगा नवीन मछली पालन नीति में अतिरिक्त रूप से जोड़ा गया सेवा सहकारी समितियों में व्याप्त हो गया है उनको कभी भी किसी भी प्रकार की खामी निकाल कर पंजीकृत प्राथमिक मछुआ सहकारी समितियों को परिसीमन की कार्यवाही कर रहे नई समितियों का गठन करने का कार्य सहकारिता विभाग मछली पालन विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसके चलते कार्यरत परंपरागत पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों के हजारों सदस्यों के बेरोजगार होने एवं आर्थिक क्षति उठाने की संभावना बना हुआ है जिसके चलते पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों के आश्रित लाखों लोग प्रभावित होंगे ।
*ढीमर समाज ने शासन से सात बिंदुओं पर मांग पत्र प्रस्तुत पारित किया*
छत्तीसगढ़ प्रदेश के परंपरागत मछुआ समाज संघर्ष समिति ने समाज के वार्षिक अधिवेशन में 7 बिंदुओं पर शासन से मांग हेतु प्रस्ताव पारित किया है बेमेतरा जिला मुख्यालय के अंतर्गत किसी एक स्थान पर सामाजिक भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि चिन्हित कर प्रदान की जाए ,तथा भवन निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान करें परंपरागत मछुआरा समिति ढीमर केवट मांझी, मल्हार भोई को तालाब पट्टा को 10 वर्ष अवधि समाप्ति के पूर्व कलेक्टर के द्वारा का नवीनीकरण किया जाए , बेमेतरा जिला में मछुआरा आवास योजना के तहत सभी मछुआरा परिवार को योजना से लाभान्वित किया जावे, हर साल के तीन मत्स्य आखेट में प्रतिबंध के समय मछुआरा समितियों को प्रति सदस्य दिए जाने वाले ₹3000 को समिति के सभी सदस्यों को प्रदान किया जाए, बेमेतरा जिला के 54 मछुआरों समितियों को फाइबर प्लास्टिक नाव निशुल्क प्रदान किया जाए, जालबांधा मछलियों का पोषक आहार सिंपेक्स टानिक आइस बॉक्स जो समय अनुसार 3 सालों में जो दिया जाता है उसे निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए मत्स्य विभाग को निर्देशित किया , एवं बेमेतरा के ढीमर समाज को शिक्षा अनुदान राशि प्रदान करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर ढीमर समाज का वार्षिक अधिवेशन में प्रमुख रूप से परमेश्वर भूटान धमतरी, मोहन निषाद बालोद, रामकृष्ण धीवर रायपुर, मोहन मल्लाह मुंगेली, महेश मिस्त्री राजनांदगांव, मंगलू राम दीवान महासमुंद ,कृष्ण चंपालाल हिरवानी प्रांत संयोजक समाज के जिला अध्यक्ष चंद्र विजय धीवर मेडी धीवर समेत समाज के अनेक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button