ट्रक ड्राइवर से आईफोन की लूट: स्पीड ब्रेकर में गाड़ी धीरे करते ही जबरन केबिन में घुसे बदमाश, 4 गिरफ्तार

2 Min Read

यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है

राजधानी रायपुर में एक ट्रक ड्राइवर से आईफोन और नगद रुपए लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर के स्पीड ब्रेकर में गाड़ी धीरे करते ही जबरन अंदर घुस गए और लूट की घटना को अंजाम दिया। इन आरोपियों में से दो आरोपी पुराने है।

यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। वेदराम धनगर ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि27 नवंबर को वह रेत भरकर अपने कंडक्टर के साथ अभनपुर सारखी रोड होते जा रहा था। रात 11:30 स्पीड ब्रेकर आने पर उसने गाड़ी धीमी करते ही चार लड़के उसके गाड़ी के सामने आ गए। उसने गाड़ी रोक दी और नीचे उतरा। तो लड़कों ने धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू कर दी।

आईफोन और नगद रुपए लेकर हुए फरार

इसके बाद आरोपी लड़के ट्रक के केबिन के भीतर घुसकर वहां रखे 13 हजार रुपए नगद और आईफोन लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद अभनपुर निवासी राजा निर्मलकर, अजीत कुमार सिंह, लोकेश यादव, वेद प्रकाश साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजा निर्मलकर और अजीत के खिलाफ पहले भी लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a Comment