IPL का महासट्टा फूटा :

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–4.4.22
IPL का महासट्टा फूटा : कांकेर में सटोरियों से नकद सहित 16 लाख की सम्पति जब्त, 5 सटोरिए गिरफ्तार… 50 लाख से ज्यादा का था कारोबार ।
पखांजुर।
कांकेर पुलिस ने 50 लाख से अधिक के आईपीएल सट्टा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। 5 सटोरियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से 16,900 रुपये नकद सहित 16 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
आधुनिक क्रिकेट के दौर में हमारे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में क्रिकेट का महाकुंभ कहलाने वाले IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के साथ ही सट्टेबाजी भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में कांकेर पुलिस ने 50 लाख से अधिक के आईपीएल सट्टा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। 5 सटोरियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से 16,900 रुपये नकद सहित 16 लाख की सम्पति जब्त की गई है।पुलिस के मुताबिक आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर से माझापारा स्थित डेली नीड्स की दुकान में आईपीएल सट्टा खिलाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय असरानी पिता खीयल दास असरानी (21 वर्ष) से पूछताछ करने पर ऑनलाइन एप और ऑनलाइन आईडी के माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाना स्वीकार किया।आरोपी अक्षय असरानी ने बताया कि आईपीएल सट्टा में माझापारा निवासी मनीष असरानी और धमतरी निवासी नितिन वर्त्यानी ने उसे ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराया है, जिस पर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से पैसे का लेन-देन कर दांव लगाता है।
इसके बाद आरोपी मनीष असरानी और नितिन वर्त्यानी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में दांव पर लगाए गए रुपए को भेज दिया करता है। वहीं जो लोग नगदी लेन-देन करते हैं, उसे कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से डाल दिया करता है।अक्षय असरानी के कब्जे से तथा नकदी रकम 10, 000 रुपया दो नग मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें ऑनलाइन आईपीएल आईडी होना पाया गया। इसके साथ व्हाट्सएप में विभिन्न लोगों से आईपीएल सट्टा का लेनदेन होने की पुष्टि हुई और फोन पे, गूगल पे के माध्यम से पैसों का ट्रांसफर होना भी पाया गया, जिसे जब्त किया गया। थाना कांकेर में आरोपी अक्षय असरानी, मनीष असरानी, नितिन वर्त्यानी के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अक्षय असरानी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही आरोपी मनीष असरानी पिता सुंदर असरानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से नगदी 5,000 रुपए, दो मोबाइल फोन के साथ सट्टा कारोबार में इस्तेमाल कार को जब्त किया गया। इसके साथ आईपीएल सट्टेबाजी में संलिप्त अन्नपूर्णा पारा निवासी हर्ष हिरद्वानी पिता रघु हिरदानी, आरोपी गौरव हिरदानी पिता रघु हिरदानी और माझा पारा निवासी आरोपी नीतीश कुमार यादव पिता स्व. महादेव यादव के खिलाफ अलग से कार्रवाई की गई है।










