IPL शुरू होते ही क्रिकेट के मैदान में बरसने लगे पैसे…आखिर माजरा क्या है….

रायपुर: आईपीएल शुरू होते हैं छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे के कारोबार तेजी से चल रहा है । हर मैच में केवल छत्तीसगढ़ में ही 10 से 15 करोड़ का दांव लग रहा है। इससे छत्तीसगढ़ पुलिस भी अनजान नहीं है।इस पूरे कारोबार का खुलासा किया तो छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी धरपकड़ शुरू की है।

ऑनलाइन सट्टे के कारोबार को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी सटोरियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। दुर्ग पुलिस ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के पुष्पक नगर में ऑनलाइन सट्टे के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि ऑनलाइन सट्टे का ये पूरा कारोबार महादेव बुक एप के नाम से पांच राज्य में चल रहा है । पुलिस महादेव बुक ऐप की जांच कर रही है। इसके दुबई और पाकिस्तान तक से कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार सप्ताह भर में सट्टे का करीब 10 करोड़ का कारोबार ऑनलाइन हो रहा है। पांच राज्यों में करीब 30 हजार बैंक खातों के जरिए ये फ्रॉड का खेल चल रहा है। एडिशनल एसपी दुर्ग सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से 41 एटीएम और इतने ही खाते मिले हैं। साथ ही कई लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।

पिछले दिनों सट्टा के कारोबार से जुड़े एक शख्स ने इस नेटवर्क का खुलासा किया था । उसका कहना है कि ज्यादातर सटोरिए महादेव ऐप का इस्तेमाल करते हैं। उसने ये भी बताया कि रायपुर के सदर बाजार, शंकर नगर, अवंती विहार, महादेव घाट, देवेंद्र नगर, पंडरी और नया रायपुर में सटोरिए सक्रिय हैं । इसके अलावा सबसे ज्यादा दांव दुर्ग भिलाई में लगता है। स्थानीय सटोरिए को ऐप की आईडी मिलती है और वो कटिंग को आगे भेजते हैं। उसी के जरिए पूरा खेल चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button