देश विदेश

ISI एजेंट की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हुआ जवान की देने लगा मिसाइल टेस्ट और सैन्य जानकारियां, साथी जवानों से कराई जान-पहचान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हनीट्रैप (Honeytrap) के शिकार भारतीय सेना (Indian army) के जवान को मिल्ट्री इंटेलिजेंस (Military Intelligence) के इनपुट्स के आधार पर पुलिस इन्टेलीजेंस (Police Intelligence) ने गिरफ्तार किया था। जवान पर भारतीय सेना से जुड़े हुए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स और सूचनाएं लीक करने का आरोप है। आरोप है कि पकड़ा गया जवान सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (Pakistan Intelligence Agency) को सैन्य संबंधी जानकारियां भेज रहा था। वह एक महिला के संपर्क में आया और उसे इनपुट देने लगा। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के महिला एजेंट का शिकार हुआ जवान से पूछताछ की जा रही है। जवान प्रदीप कुमार मूलरुप से उत्तराखंड (Uttar Pradesh) के रुड़की का रहने वाला और जोधपुर में तैनात था। पूछताछ के दौरान गनर प्रदीप कुमार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह पाकिस्तानी महिला एजेंट की खूबसूरती से काफी प्रभावित हुआ। लिहाजा सेना संंबंधी सीक्रेट डॉक्यूमेंट (Documents), फोटो (Phota) और वीडियो (Video) शेयर करने लगा। पाकिस्तानी महिला एजेंट ने उसे शादी करने का झांसा दिया हुआ था। महिला ने जवान को खुद को मध्यप्रदेश (Madhya Pardesh) का बताया हुआ था।

पकड़े गए जवान ने महिला एजेंट से अपने कुछ साथियों की भी जान पहचान कराई थी। गनीमत रही कि वे ट्रैप नहीं हुए। अभी राजस्थान पुलिस इंटेलिजेंस (Rajasthan Police Intelligence) उन जवानों के मोबाइल जब्त छानबीन कर रही है। हालांकि, दो दिन के रिमांड के बाद जयपुर कोर्ट में प्रदीप को पेश किया जाएगा। वह महिला से पिछले सात माह से जुड़ा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उसकी खूबसूरती पर बेहद फिदा था और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार था। यह सेना की अहम रेजीमेंट से जुड़ा हुआ था। साथ ही इसने पोखरण में हुए मिसाइल परीक्षणों तक के वीडियो और अन्य डिटेंल महिला एजेंट को भेज दिए। जांच में सामने आया है कि सैनिकों के प्रैक्टिस तक की लाइव वीडियो भेजी थी। इसके मोबाइल से अहम दस्तावेज महिला को भेजने के सबूत मिले है। जानकारी शेयर करने के बदले पैसों के लेन—देने की जानकारी नहीं मिली है। पाकिस्तानी महिला एजेंट ने कई अन्य सैन्य जवानों को भी अपने झांसे में फंसाने का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। खुफिया एजेंसियों ने 18 मई सैन्य जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्पतार किया था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button