ITI पास के लिए यहां निकली नौकरियां, बिना परीक्षा होगी भर्ती

नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, NEEPCO ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं. भर्ती के जरिए इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर आदि के खाली पद भरे जाएंगे. जिनके लिए इच्छुक कैंडिडेट्स www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. तत्पश्चात, उन्हें आवेदन पत्र भरकर, neepco.apprentices21@gmail.com पर मेल करना होगा. कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र के साथ आईटीआई प्रमाण पत्र एवं अन्य निर्धारित प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे.

[img-slider id="274450"]

महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 24 फरवरी 2022

स्टाइपेंड:-
पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 14870 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

आयु सीमा:-
ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए 18 से 28 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन करने के पात्र हैं.

शैक्षणिक योग्यता:-
ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण के साथ आईटीआई डिग्री धारक कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती की नोटिफिकेशन के लिए नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button