छत्तीसगढ़न्यूज़

जनादेश परब कार्यक्रम: फोटो प्रदर्शनी लगी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अंबिकापुर | राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम मे

जनादेश परब के अवसर पर राज्य व जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए जनसंपर्क विभाग ने कलेक्टोरेट परिसर में नवीन कंपोजिट बिल्डिंग में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक उपस्थित रहे।

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं, जिले के विकास कार्यों, नवाचार और अभियानों को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य के जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button