Jashpur Breaking : तेज रफ़्तार बाइक,सड़क से टकराई,बाइक चालक का हो गया यह हाल।

जशपुर नगर। तेज गति से चल रही,बाइक,अनियंत्रित हो कर,सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कुनकुरी के अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। घटना,कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रायकेरा बेलघुटरी निवासी अशोक राम,आने काम से रायकेरा से कुनकुरी की ओर आ रहे थे। इसी समय,बाइक अचानक,सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक के सिर में गम्भीर चोट आई है। जानकारी के लिए बता दें कि सड़क के किनारे आड़े तिरछे खड़े भारी वाहन,वाहन चालको के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। विशेष कर बारिश और धुंध होने की स्थिति में दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को दूर से वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता। कई बार भारी वाहन चालको की लापरवाही,साइड लेने या ओवरटेक करने के दौरान भी दुर्घटना होती है।

Share This Article
Leave a review