छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

जशपुर में धान खरीदी के लिए बने 3 नए उपार्जन केंद्र, 53,378 किसानों का पंजीयन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

जशपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस वर्ष तीन नए उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। जिले के 53,378 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से हो चुकी है।

इस साल 2,474 नए किसानों ने कराया पंजीयन

जिला प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में 2,474 अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12 हेक्टेयर है।

कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में नए केंद्र

किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से जिले में तीन नए उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा शामिल हैं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और आवागमन में भी सुविधा होगी।

49 केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारी की गई। 15 नवंबर 2026 से सभी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।

तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन की सुविधा

किसानों को धान बेचने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से दी जा रही है। किसान इस ऐप के जरिए टोकन लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय कर सकते हैं।

जिले में किसानों की बढ़ती पंजीयन संख्या और तीन नए उपार्जन केंद्र शुरू होने से धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने की उम्मीद है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button