Jaspur News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्म दिवस के अवसर पर अपने गुरु धनपति पंडा का किया विशेष पूजा अर्चना

Jaspur News: जशपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्म दिवस के अवसर पर अपने गुरु धनपति पंडा का विशेष पूजा अर्चना किया। जन्मदिवस के दौरान पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आरती उतार उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

ज्ञात हो कि जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे।यहां उनकी धर्मपत्नी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री हर साल अपने जन्मदिन पर गुरु की पूजा करते हैं।

 

 

मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

 

Also Read: Raigarh News : अब होना शुरू हुआ है रायगढ़ में अधोसंरचना संबंधी विकास – सुशील रामदास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।

 

 

Jaspur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। इस मौके पर सुबह पहुना में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा सहित श्री सच्चिदानंद उपासने, श्री सुनील कुकरेजा, श्री लोकेश कावड़िया, श्री सुनील रामदास अग्रवाल, श्री अरूणधर दीवान, अब्राहम तिर्की, श्री पीयुष मिश्रा, श्री नीलकंठ महाराज, नरेन्दर सिंह सलुजा, श्री सोनू सलुजा, श्री शंकर लाल दानवानी, डॉ. अजय त्रिपाठी, श्री अनुप खेलकर, श्री संतोष साहू, श्री गोरेलाल नायक, श्री रमेश शर्मा, श्री सतीश बेहरा, सुश्री पूनम सोलंकी, श्री अखिलेश पवार, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री दिपेश शर्मा और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a review