मौसम बदलने से दिन में सर्दी हुई कम, सुबह और रात में ठंड का हो रहा असर 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
नगर में बसंत पंचमी के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन में अब सर्दी की विदाई हो गई है। अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से अगले कुछ दिन तक सुबह व रात के समय ही ठंड रहेगी। वहीे, 9 फरवरी की दोपहर आसमान में अचानक बादल छाए हुए नजर आए जो देर शांम तक रहा। शांम होते ही बदली भी हट गई। बसंत पंचमी के बाद से मौसम ठंडा नहीं हो रहा है। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस वर्ष नवम्बर माह से ही आसमान में अचानक बदली आने से मौसम बदला हुआ था। जनवरी में तापमान गिरने से शीतल दिन व शीतल रात गुजरी। जनवरी के अंत में आए पश्चिमी विक्षोभ में फरवरी का पहला सप्ताह भी ठंडा कर दिया। रात का तापमान कम हो गया। शीतलहर की वजह से दिन के तापमान में भी गिरवाट आई। 05 फरवरी को बसंत पंचमी के साथ ही दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा थ। अगले कुछ दिन में तेजी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार ठंड की विदाई शुरू होने लगी है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। तापमान बढने से मौसम में लगातार परिवर्तन आएगा। फरवरी के अंत तक तेज गर्मी शुरू होने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button