JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल, बड़े-बड़े नेता जाते हैं वहां’ अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ने कही ये बात

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी दलों के नेता चुनावी मैदान में हुकार भर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का विवादित बयान सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि भाजपा नेता ने गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में ये बात कही है।

मंत्री रघुराज सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में स्थित जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता वहां जाते हैं। इसके बाद से रघुराज सिंह विपक्ष के निशाने पर हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं हैं, अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया था। उस दौरान मंत्री ने कहा था कि मदरसों से आतंकी निकलते हैं और वहां से निकलने वाले लोगों की सोच भी आतंकियों जैसी रहती है। ऐसे में अगर भगवान ने उन्हें मौका दिया तो वो पूरे भारत में उसे बंद करवा देंगे। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपने बचाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के एक बयान का सहारा लिया था।

इसी साल फरवरी में मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों को जिंदा गाड़ देने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने बुर्के पर भी विवादित बयान दिया था। मंत्री के मुताबिक श्रीलंका समेत कई देशों में बुर्के पर प्रतिबंध है, ऐसे में भारत में भी इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बुर्के को शूर्पणखा से जोड़ दिया। मंत्री ने कहा कि श्रीराम और लक्ष्मण ने जब शूर्पणखा की नाक काटी थी, तो वो अरब चली गई। वहां पर वो सिर्फ आंख खोलकर और मुंह छिपाकर रहती थी। वहीं से बुर्के का चलन शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button