कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

कांकेर : 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया; आवास पर एसीबी की दबिश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

कांकेर, 21 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर (जीएसटी) विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी / अंचला गिरी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया है तथा अधिकारी के आवास पर तलाशी और जांच की कार्रवाई जारी है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज के अनुसार, 18 नवंबर को उनका वाहन स्क्रैप लेकर जा रहा था। वैध बिल होने के बावजूद वाहन को रोक लिया गया और गाड़ी जब्त करने व कार्रवाई करने की धमकी दी गई। आरोप है कि प्रकरण निपटाने और वाहन छोड़ने के एवज में अधिकारी की ओर से पहले 2 लाख रुपये और बाद में 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

बिचौलिया गिरफ्तार, घर के बाहर नाली में मिले नोटों के बंडल

शनिवार, 21 नवंबर को एसीबी जगदलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी के निवास पर दबिश दी, जहां मध्यस्थ के माध्यम से रिश्वत की राशि लिए जाने के दौरान कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में संजयनगर, कांकेर निवासी 30 वर्षीय इमरान मेमन की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अधिकारी के घर के बाहर नाली में नोटों के बंडल भी मिले हैं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस, संपत्ति की जांच

एसीबी ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद टीम अधिकारी के आवास पर तलाशी लेकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है, ताकि आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति सहित सभी पहलुओं की जांच की जा सके।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button